Distance Learning Course: सारे ऑनलाइन कोर्स वैध नहीं, UGC ने बताया कैसे चेक करें मान्यता

UGC Notice for Distance Learning Course: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की तरफ से ऑनलाइन कोर्स को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। ओपन डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन लर्निंग को लेकर यूजीसी ने गाइडलाइंस जारी की है। जारी गाइडलाइंस के अनुसार ऑनलाइन कोर्स की मान्यता चेक करने का तरीका बताया गया है।

UGC Notice for Distance Learning Course: अगर आप डिस्टेंस लर्निंग कोर्स के तहत पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की तरफ से ऑनलाइन कोर्स को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। जारी नोटिस के अनुसार, यूजीसी ने कहा है कि सभी ऑनलाइन कोर्स वैध नहीं होते हैं। यूजीसी ने कोर्स की मान्यता चेक करने का तरीका बताया है।

Online Course UGC

Online Course को लेकर नोटिस जारी

ओपन डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन लर्निंग को लेकर यूजीसी ने गाइडलाइंस जारी की है। जारी गाइडलाइंस के अनुसार, जो छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल, ऑक्युपेशनल थेरेपी या अन्य मेडिकल प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं वो इस गाइडलाइंस को जरूर फॉलो करें।

End of Feed