CBSE के OSM सिस्टम पर उठाए सवाल, दिग्विजय सिंह बोले 'पहले दो बार फेल हो चुकी तकनीक का छात्रों पर क्यों हुआ प्रयोग'

नीट पेपर लीक और सीबीएसई 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' पोर्टल के कारण लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शिक्षा मंत्रालय और एनटीए को आड़े हाथ लिया।

देश में इन दिनों मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी एंट्री मार ली है। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA की कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लिया और पूरी तरह से इसे अव्यावहारिक बताया।

Digvijay Singh on CBSE-NEET Row

Digvijay Singh (Photo - Facebook)

पूरा देश कह रहा लीक लेकिन NTA का इनकार

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के मामले पर बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने सरकार और जांच एजेंसियों के बयानों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह स्थिति समझ से परे है कि एक तरफ जहां पूरा देश और प्रभावित छात्र कह रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है, वहीं दूसरी ओर एनटीए लगातार इस बात से इनकार कर रहा है कि पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा शिक्षा मंत्रालय की नीति पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि अगर एनटीए के दावों के अनुसार, पेपर लीक नहीं हुआ था, तो फिर सरकार दोबारा परीक्षा क्यों आयोजित करवा रही है। उन्होंने कहा कि यह दोहरा रवैया साफ दिखाता है कि सिस्टम के भीतर कुछ न कुछ गलत हुआ है, जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed