एजुकेशन

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे ​हैं तो पढ़ लें यह खबर, CBSE व दिल्ली पुलिस ट्रैफिक ने जारी की एडवाइजरी

'दिल्ली चलो' मार्च के मद्देनजर CBSE व दिल्ली पुलिस ट्रैफिक ने स्कूली छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि उन्हें सावधान किया जा सके। इसमें उन्हें परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए घर से जल्दी निकलने की सलाह दी गई है।

Image

CBSE व दिल्ली पुलिस ट्रैफिक ने जारी की एडवाइजरी

भारत बंद, किसान आंदोलन या 'दिल्ली चलो' मार्च के मद्देनजर स्कूली छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी के जरिये उन्हें सावधान किया जा सके। चूंकि बोर्ड परीक्षाएं शुरू चुकी हैं, आज 15 फरवरी से बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा शुरू हो रही है, जबकि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा भी आज से शुरू हो रही है, ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी में कहा गया कि छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए घर से जल्दी निकलने की जरूरत है।

गौरतलब है कि किसानों के प्रदर्शन (Kisan Andolan or Kisan Pradarshan) के चलते दिल्ली-एनसीआर में यातायात काफी प्रभावित है। दिल्ली की सीमा जहां जहां लगती है वहां रोजाना हजारों लोगों को अपने घर या दफ्तर या धंधे पर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ने का खतरा है।

सीबीएसई ने कल जारी की एडवाइजरी

सीबीएसई ने कल 14 फरवरी को एडवाइजरी जारी की थी। केवल दिल्ली की बात करें, तो यहां 877 केंद्रों पर 5.8 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सीबीएसई द्वारा एडवाइजरी में कहा गया है, 'परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी, इसलिए सभी विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे या उससे पहले अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।'

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी जारी की एडवाइजरी

एडवाइजरी में कहा गया है, 'NH-44 पर सिंघु बॉर्डर ट्रैफिक के लिए सुलभ नहीं है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि नई एडवाइजरी का पालन करें।'

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article