Delhi School Closed 14 July: दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल व कॉलेज, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2023, 08:40 AM IST

Delhi School Closed: दिल्ली में 16 जुलाई तक स्कूल बंद की घोषणा कर दी गई है, सड़कों की जगह केवल पानी ही पानी दिख रहा है। ऐसे में रविवार तक सरकारी व निजी स्कूल बंद चल रहे हैं।

Delhi School Closed: दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित सभी स्कूल अब 16 जुलाई तक बंद हैं। जलभराव की स्थिति नियंत्रण से बाहर है, और आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गई है, जबकि कई पर पलायन का खतरा बना हुआ है। सड़कों की जगह केवल पानी ही पानी दिख रहा है। ऐसे में रविवार तक सरकारी व निजी स्कूल बंद चल रहे हैं। यदि पड़ोसी राज्यों ने बांध से पानी और छोड़ा तो बाढ़ आने का भी जोखिम है।

delhi school closed today

दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल व कॉलेज (image - canva)

दिल्ली स्कूल बंद का निर्णय राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आता है। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे।

End of Feed