एजुकेशन

Delhi School Closed due to Pollution News: राजधानी में अभी भी छाई है धुंध की परत, जानें स्कूल खुलने पर क्या है अपडेट

Delhi School Closed due to Pollution News Today: आज 28 नवंबर के अपडेट की बात करें राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार अक्षरधाम इलाके में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। जानें स्कूल खुलने को लेकर क्या है अपडेट

Image

प्रदूषण के कारण दिल्ली में स्कूल बंद (image - canva)

Delhi School Closed due to Pollution News Today: नई दिल्ली के स्कूल - राष्ट्रीय राजधानी में फिजिकल क्लासेज फिर से शुरू होने की स्थिति में छात्रों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उपाय शुरू कर रहे हैं। हालांकि, खराब एक्यूआई की वजह से अभी भी बहुत से माता-पिता अपने बच्चों को प्रदूषण के जोखिम में स्कूल भेजने को लेकर असमंजस में हैं।

Delhi School Closed due to Pollution 2024 Latest News

'बहुत खराब' श्रेणी में वायु गुणवत्ता

आज 28 नवंबर के अपडेट की बात करें, तो एएनआई एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह धुंध की परत छाई हुई थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार अक्षरधाम इलाके में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है।

जारी होने लगी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट

स्कूली बच्चों में उनकी बोर्ड परीक्षा या फाइनल परीक्षा को लेकर भी चिंता है, क्योंकि नंवबर माह से डेटशीट आने लग गई है, जिसमें बोर्ड एग्जाम का पूरा कार्यक्रम शामिल होता है, ऐसे में वक्त है रणनीति बनाकर फोकस से पढ़ाई करने और अपनी दुविधाओं को टीचर से पूछकर उन्हें निबटाने का।

Delhi School Closed due to Pollution Today

दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए संसाधनों की कमी के साथ-साथ इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के सामने आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, सीएक्यूएम ने इसी हफ्ते आदेश में कहा: "जहां भी उपलब्ध हो, शिक्षा के ऑनलाइन मोड का उपयोग करने का विकल्प छात्रों और उनके अभिभावकों के पास होगा।" आदेश के अनुसार, अन्य एनसीआर सरकारें भी हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करने पर विचार कर सकती हैं, तब से अभी तक नया अपडेट नहीं आया है।

Delhi School Closed due to Pollution News

राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों ने सुझाव दिया है कि बच्चे मास्क पहनना शुरू कर दें और बाहर कम से कम निकले, शहर में वायु प्रदूषण को देखते हुए किसी भी स्वास्थ्य जोखिम से बचने के उपायों के तहत, सुप्रीम कोर्ट ने इस हफ्ते कुछ शर्तों के अनुसार फिजिकल क्लासेज फिर से शुरू करने का सुझाव दिया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article