एजुकेशन

Delhi Nursery Admission 2025: दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें एज लिमिट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Delhi Nursery Admission 2025: दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में एडमिशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन करवा (Delhi Nursery Admission) सकते हैं। यहां देखें दिल्ली नर्सरी स्कूल में एडमिशन के लिए एज लिमिट, डॉक्यूमेंट्स और कैसे करें अप्लाई।

Image

Delhi Nursery Admission 2025: दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Delhi Nursery Admission 2025: यदि आप भी अपने बच्चा का नर्सरी में दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन करवाना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। शिक्षा निदेशालय शैक्षणिक ने सत्र 2025-26 के लिए आज यानी 28 नवंबर 2024 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर (Delhi Nursery Admission) दी है। छात्र व अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2024 है। एडमिशन के लिए विद्यार्थियों की पहली लिस्ट 17 जनवरी को जारी (Delhi Nursery Admission Age Criteria) की जाएगी। यहां आप दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन के लिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Delhi Nursery Admission Age Criteria: नर्सरी में एडमिशन के लिए कितनी होनी चाहिए एज

अभिभावक लगातार सर्च कर रहे हैं कि दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कितनी होनी चाहिए। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यहा एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र चार वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Delhi Nursery Admission 2025 Registration: कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले edudel.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Delhi Nursery Admission Registration 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • सभी मांगे हुए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Delhi Nursery Admission Documents Required: ये दस्तावेज अनिवार्य

  1. माता पिता का आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए)
  5. बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  6. माता पिता का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  7. अभिभावक का हस्ताक्षर
दित्य

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी के एडमिशन के लिए अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आपको सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article