Delhi NCR School Closed Due To Pollution 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर पिछले 25 दिनों से लोगों के लिए जहरीला साबित हो (Delhi NCR School Closed Due To Pollution) रहा है। हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। हालांकि बीते दिन से एयर क्वालिटी इंडेक्स में थोड़ा सुधार देखने को (School Closed In Delhi) मिला है। आज यानी 25 नवंबर को सुबह 4 बजे आनंद विहार में एक्यूआई लेवल 339 दर्ज किया गया है। इसे देखते हुए नोएडा, हरियाणा, फरीदाबाद के स्कूलों में अभी स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया (School Closed In Noida) गया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज यानी 25 नवंबर को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और हरियाणा के स्कूल बंद रहेंगे।
Delhi School Closed Due To Pollution: आज बंद रहंगे दिल्ली के स्कूल?
दिल्ली के स्कूल के छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि क्या आज यानी 25 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे। बता दें 18 नवंबर को शिक्षा विभाग ने अगले आदेश तक स्कूल बंद करने का निर्देश दिया था। ऐसे में अभी स्कूल खुलने को लेकर किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। हालांकि ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी। स्कूल खुलने को लेकर किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
School Closed In Noida: आज बंद रहेंगे नोएडा के स्कूल
नोएडा में प्रदूषण के चलते हालात गंभीर होते जा रहे हैं। इसे देखते हुए यहां स्कूलों को आज यानी 25 नवंबर को बंद करने का आदेश दिया गया है। ध्यान रहे जिला अधिकारी का यह आदेश सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।
School Closed In Ghaziabad: गाजियाबाद के स्कूलों में छुट्टी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गाजियाबाद में भी आज यानी 25 नवंबर को ऑनलाइन क्लासेस संचालित की जाएंगी। कयास लगाया जा रहा है कि यहां कल से स्कूल खुल सकते हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
