Delhi School Closed: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, बाढ़ के खतरे को देखते हुए रविवार तक सभी स्कूल बंद

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jul 13, 2023, 01:40 PM IST

Delhi School Closed: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं दिल्ली में यमुना के रौद्र रूप की वजह से बाढ़ के खतरे को देखते हुए रविवार तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Delhi School Closed: पहाड़ों पर बारिश ने तबाही मचाई है और अब मैदान में इसका असर दिखने लगा है। देश की राजधानी दिल्ली में यमुना के पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर जा चुका है और इस वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं यमुना में जलस्तर बढ़ने की वजह से करीब 350 ट्रेन पर असर। कुछ ट्रेनें रद्द की गईं तो कुछ डायवर्ट करनी पड़ीं हैं।

Delhi School Closed

Delhi School Closed

वहीं दिल्ली में यमुना के रौद्र रूप की वजह से बाढ़ के खतरे को देखते हुए रविवार तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए बताया कि जिन इलाकों में जलभराव है, वहां सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में रविवार तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है।

End of Feed