Current Affairs Today UPSC (12 March Current Affairs 2025): देखें आज के टॉप करेंट अफेयर्स क्विज, चेक करें आपको कितने सवालों का जवाब पता है। जाहिर है, करेंट अफेयर्स एक ऐसा विषय है जिसे पढ़ना सभी को पसंद है, भले कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहा हो, (12 March Current Affairs 2025) तब भी लोग इस विषय को पढ़कर अपने ज्ञान को अपडेट करते हैं। (12 March Current Affairs 2025 in Hindi) ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की टीम लेकर आई है 'डेली करेंट अफेयर्स क्विज' सीरीज के तहत 12 मार्च के जरूरी सवाल व उनके जवाब
12 मार्च करेंट अफेयर्स 2025
12 March Current Affairs in Hindi
1- किस देश को मिनी इंडिया कहा जाता है?
Ans. मॉरिशस
2- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मातृ मृत्यु दर के बारे में चिंताजनक आंकड़े बताते हुए अध्ययन जारी किया है जिसके तहत 2020 में, गर्भावस्था और प्रसव से संबंधित रोकथाम योग्य कारणों से लगभग कितनी महिलाओं की मृत्यु हुई?
Ans. लगभग 287,000 महिलाएं
3- पीएम मोदी को मॉरीशस के किस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया?
Ans. 'द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन'
4- असम सरकार ने महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक पहलों के लिए डेटा पहुंच को बढ़ाने और सीमा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए अपना कौन सा उपग्रह लॅान्च करने की घोषणा की?
Ans. ASSAMSAT
5- ब्रिटेन स्थित बायोटेक कंपनी ट्रॉपिक ने आनुवंशिक रूप से इंजीनियर किस फल को पेश किया है जो समय के साथ भूरा नहीं होता?
Ans. केला
6- ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में किसे 'प्लेयर ऑ द टूर्नामेंट' चुना गया?
Ans. न्यूजीलैंड टीम के रचिन रवींद्र को
7- भारत सरकार एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के लिए कितनी रकम दे रही है?
Ans. 7,000 करोड़ रुपये
8- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन किस मार्ग से चलेगी?
Ans. जींद-सोनीपत मार्ग से
