एजुकेशन

CUET UG 2023: फिर खुली सीयूईटी यूजी आवेदन विंडो, cuet.samarth.ac.in पर तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 9, 2023, 08:13 PM IST

CUET UG Result 2023: सीयूईटी यूजी 2023 की आवेदन विंडो के दौरान सीयूईटी यूजी 2023 एप्लिकेशन 9 से 11 अप्रैल के बीच आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in की मदद से सब्मिट किए जा सकते हैं। यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी भी दे दी है।

Image

CUET आवेदन विंडो फिर खुली

CUET UG Result 2023 Application Window Reopen: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से उन उम्मीदवारों को मौका देने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी को लेकर एप्लिकेशन विंडो फिर से खोल दी है, जिन्होंने पहले अप्लाई नहीं किया था। इस विंडो के दौरान CUET UG 2023 के आवेदन 9 से 11 अप्रैल के बीच वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर सब्मिट हो सकते हैं। सीयूईटी यूजी लास्ट डेट को रात 11 बजे तक फॉर्म जमा कर सकेंगे और परीक्षा फीस भुगतान रात 11:50 बजे तक हो सकेगा।

सीयूईटी यूजी 2023 आवेदन विंडो को फिर से खोलने की घोषणा करते हुए, यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट किया, 'कई छात्रों के अनुरोध के बाद हमने रविवार, सोमवार और मंगलवार को सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन पोर्टल को फिर से खोलने का फैसला कर लिया है। मंगलवार 11 अप्रैल 2023 को रात 11 बजकर 59 मिनट पर यह पोर्टल बंद होगा। छात्र ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट cuet.samarth.ac.in को चेक कर सकते हैं।'

एनटीए ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया था, लेकिन फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे और नए उम्मीदवारों को इस विंडो के दौरान अपने फॉर्म जमा करने की अनुमति है। इसके अलावा, नए यूनिवर्सिटी / संस्थानों ने सीयूईटी में शामिल होने का फैसला किया है और उम्मीदवार विंडो के दौरान इन नए संस्थानों या पाठ्यक्रमों को चुन सकते हैं।

एजेंसी ने कहा, 'जिन उम्मीदवारों ने पहले से ही 10 विषयों / परीक्षणों का चयन किया है, वे इस अवधि में अपने पहले चुने गए विषयों / परीक्षणों को बदल / हटा भी सकते हैं। हालांकि ज्यादा विषयों (परीक्षण) का चयन करने के लिए एक अतिरिक्त फीस का उम्मीदवार की ओर से भुगतान किया जा सकेगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि एक बार भुगतान की गई फीस को वापस नहीं किया जाएगा।'

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article