CUET UG Registration 2026 Window Reopen: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो री ओपन कर (CUET UG Registration 2026) दी है। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर(CUET UG Registration 2026 Last Date) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2026 है। बता दें सीयूईटी यूजी 2026 प्रवेश परीक्षा 11 मई से 31 मई, 2026 तक (संभावित आधार पर) आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित मोड पर होगी।
CUET UG Registration 2026 Window Reopen: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो हुआ री ओपन
परीक्षा पूरे भारत में और देश के कुछ चुनिंदा शहरों में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया इस महीने की शुरुआत में कई बार बढ़ाए जाने के बाद बंद हो गई थी। हालांकि उम्मीदवारों के अनुरोध पर, एनटीए ने फिर से आवेदन का एक और मौका दिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
CUET UG Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA CUET UG Online Form 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
CUET UG Registration 2026 Last Date: फॉर्म भरने का एक और मौका
बता दें सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले 3 जनवरी से 30 जनवरी, 2026 तक खुली थी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी (रात 11:50 बजे) थी। वहीं बाद आवेदन की आखिरी तारीख 4 फरवरी कर दी गई थी। यहां आवेदन शुल्क की आखिरी तारीख 7 फरवरी थी। लगातार अभ्यर्थियों के अनुरोध के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है।
CUET UG Registration 2026: फॉर्म में करेक्शन का नहीं मिलेगा मौका
ध्यान रहे यहां अभ्यर्थियों को फॉर्म में करेक्शन के लिए मौका नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय सभी विवरण सावधानी पूर्वक भरने होंगे। फॉर्म जमा करने के बाद कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा। आवेदकों को अंतिम सबमिशन से पहले अपने व्यक्तिगत विवरण, विषय चयन, अपलोड किए गए दस्तावेज़ और भुगतान की स्थिति की जांच कर लेनी चाहिए।
