एजुकेशन

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी

CUET UG Notification 2024, CUET UG Registration 2024: एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन जल्द ही cuet.samarth.ac.in पर जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 15 मई से 31 मई तक किया जाएगा।

Image

CUET UG Notification 2024

CUET UG Notification 2024, CUET UG Registration 2024: सीयूईटी नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन (CUET UG Notification 2024) फरवरी में जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

NTA CUET UG Exam 2024: मई में इस दिन होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 31 मई 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

CUET UG Notification 2024: कब तक आएगा नोटिफिकेशन

एनटीए ने सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोटिफिकेशन 28 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to Apply for CUET UG Exam 2024

  • सीयूईटी की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।

CUET UG 2024: यूजी कोर्स में मिलेगा दाखिला

सीयूईटी यूजी एग्जाम के माध्यम से देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी इसके लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article