एजुकेशन

CUET-UG Exam New Date: सीयूईटी यूजी की नई डेट कब होगी जारी, nta.ac.in से मिलेगी अपडेट

CUET-UG Exam New Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 की नई परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई 2026 को होने वाली CUET-UG परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

Image

CUET UG Exam New Date: सीयूईटी यूजी एग्जाम डेट

CUET-UG Exam New Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 की नई परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई 2026 को होने वाली CUET-UG परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब प्रभावित अभ्यर्थी नई परीक्षा तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि NTA ने अभी तक नई परीक्षा तिथियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि संशोधित शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in और nta.ac.in पर नजर बनाए रखें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई परीक्षा तिथि अगले कुछ दिनों में जारी की जा सकती है। संभावना जताई जा रही है कि प्रभावित परीक्षाएं जून के पहले सप्ताह में आयोजित हो सकती हैं, हालांकि इस पर अंतिम फैसला NTA के आधिकारिक नोटिस के बाद ही स्पष्ट होगा। NTA ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया कि 28 मई को दोनों शिफ्टों में होने वाली परीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है। यह फैसला बकरीद (ईद-उल-जुहा) की छुट्टी की तारीख में बदलाव के बाद लिया गया। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार छुट्टी की नई तारीख को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।

CUET-UG देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। इस साल भी लाखों छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में परीक्षा स्थगित होने की खबर के बाद छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है और इस अतिरिक्त समय का उपयोग अपनी तैयारी मजबूत करने में करना चाहिए। NTA ने भी अभ्यर्थियों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लेने की अपील की है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article