CUET UG Exam City Slip 2024: देश के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए हर साल अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) परीक्षा आयोजित होती है। इस साल सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो गई है। अब आवेदन करने वालों को परीक्षा का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 5 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने वालों की सिटी स्लिप जल्द जारी होगी।
CUET UG 2024 City Slip कब जारी होगी?
एनटीए की तरफ से सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 30 अप्रैल 2024 को जारी होगी। सिटी स्लिप जारी होने के बाद कैंडिडेट अपने एग्जाम सेंटर की डिटेल्स देख सकते हैं। हालांकि, सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड ना समझा जाए। सिटी स्लिप जारी होने के बाद नीचे बताए स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
- CUET UG City Slip पाने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाना होगा।
- इसके बाद Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर
CUET UG City Slip 2024 Released के लिंक पर जाएं। - अब रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
- लॉगिन करते सिटी स्लिप मिल जाएगी।
- सिटी स्लिप का प्रिंट लेकर रख सकते हैं।
कब होगी CUET UG 2024 परीक्षा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 मई से शुरू होगी। ये परीक्षाएं 31 मई 2024 तक चलेंगी। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 के चलते परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 के चलते कई बड़ी परीक्षाओं जैसे UPSC CSE 2024, UP PCS 2024 और MP PCS 2024 की तारीखों में भी बदलाव किया गया है।
