CUET UG Admit Card: 6 और 7 जून के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2026, 10:00 PM IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET (UG) 2026 के प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है, वे अब अपना नया प्रवेश पत्र आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET (UG) 2026 के प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है, वे अब अपना नया प्रवेश पत्र आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। एजेंसी के अनुसार, प्रभावित उम्मीदवारों की परीक्षा अब 6 और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी के लिए नया एडमिट कार्ड अवश्य जांच लें। किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.ac.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

CUET UG Admit Card

CUET UG Admit Card

इस बीच एनटीए ने उन अभ्यर्थियों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है, जो 30 मई 2026 को तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा नहीं दे सके थे। एजेंसी ने ऐसे उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर देने की घोषणा की है।

End of Feed