CUET UG Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET (UG) 2026 के प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है, वे अब अपना नया प्रवेश पत्र आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। एजेंसी के अनुसार, प्रभावित उम्मीदवारों की परीक्षा अब 6 और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी के लिए नया एडमिट कार्ड अवश्य जांच लें। किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.ac.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
इस बीच एनटीए ने उन अभ्यर्थियों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है, जो 30 मई 2026 को तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा नहीं दे सके थे। एजेंसी ने ऐसे उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर देने की घोषणा की है।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध
CUET UG Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। - अब लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो तो क्या करें?
यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो वे NTA हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
- हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
- ईमेल: cuet-ug@nta.ac.in
बता दें कि 30 मई 2026 को परीक्षा शुरू होने में तकनीकी दिक्कत के कारण देरी हुई थी। इस दौरान कुल 3,765 उम्मीदवार ऐसे थे, जो परीक्षा दोबारा शुरू होने तक इंतजार नहीं कर सके और बिना परीक्षा दिए ही अपने परीक्षा केंद्रों से वापस चले गए।
