एजुकेशन

CUET UG 2024 Registration Last Date: सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट आज

CUET UG Registration 2024 Last Date Today(CUET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख): एनटीए सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च, (11:50) 2024 है।

Image

CUET UG 2024 Registration

CUET UG 2024 registration deadline today: सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त (CUET 2024 registration last date Today in Hindi) होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी यूजी 2024 (CUET UG Exam 2024) के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर आज यानी 26 मार्च की रात 11:50 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद दोबारा आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, अभ्यर्थी 28 मार्च से 29 मार्च तक फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

CUET UG Exam 2024 Date: मई में होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा

सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 31 मई 2024 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा की सिटी स्लिप 30 अप्रैल और एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी।

CUET UG 2024: यूजी कोर्स में मिलेगा दाखिला

सीयूईटी यूजी एग्जाम के माध्यम से देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी इसके लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for CUET UG 2024

  • सीयूईटी की वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

NTA CUET UG 2024: यहां करें संपर्क

सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी 011-40759000 / 011-69227700 या फिर cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article