एजुकेशन

CUET UG 2023: आज जारी होगी सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप, जानें cuet.samarth.ac.in पर कब आएगा एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 30, 2023, 07:50 AM IST

CUET UG 2023, CUET UG Exam City Slip 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET UG) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिसे स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CUET UG Exam City Slip 2023

Photo : iStock

CUET UG 2023, CUET UG Exam City Slip 2023: सीयूईटी यूजी एग्जाम में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज जारी कर दी जाएगी। जिन स्टूडेंटस ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से एग्जाम सिटी स्लिप चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CUET UG 2023 Date: 13 भाषाओं में होगी परीक्षा

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 21 मई से 31 मई 2023 तक किया जाएगा। यह परीक्षा पंजाबी, तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और गुजराती समेत 13 भाषाओ में होगी। इस साल सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए 16.85 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। हालांकि, लगभग 14 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन जमा किया।

CUET UG Admit Card 2023: आज जारी होगी सिटी स्लिप

सीयूईटी यूजी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज यानी 30 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। जिसे स्टूडेंट्स एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download CUET UG Exam City Slip 2023

  • सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं।
CUET UG 2023: नेशनल लेवल की परीक्षा

सीयूईटी यूजी एक नेशनल लेवल की परीक्षा है। इसका आयोजन देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है। इस साल परीक्षा के लिए 9 फरवरी से 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article