एजुकेशन

CUET PG Final Asnwer Key 2024 Released: जारी हुई सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर की, इस लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड

CUET PG Final Asnwer Key 2024 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CUET PG Final Asnwer Key 2024: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी की फाइनल आंसर की

CUET PG Final Asnwer Key 2024 Released:सीयूईटी पीजी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CUET PG Final Asnwer Key) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर (CUET PG Final Asnwer Key 2024 Download) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर की में एनटीए ने कुल 92 सवाल ड्रॉप कर दिए हैं। यहां अलग-अलग विषयों के लिए सवाल ड्रॉप किए गए हैं।

CUET PG Final Asnwer Key

बता दें सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया गया था। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया गया था। वहं अब फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Final Asnwer Key 2024 Download

  • pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET PG Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

CUET PG Result 2024 Date:कब जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीयूईटी पीजी रिजल्ट की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। बता दें एनटीए फाइनल आंसर की जारी करने के बाद परिणाम घोषित कर देता है। ऐसे में उम्मीदवारों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही यहां उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article