CUET PG Admit Card 2025: जारी हुआ सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2025: एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

CUET PG Admit Card 2025: सीयूईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.ac.in/CUET-PG पर रजिस्ट्रेसन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Admit Card 2025

CUET PG Admit Card 2025

CUET PG Hall Ticket 2025: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। सीयूईटी पीजी की इंटीमेशन स्लिप 6 मार्च को ही जारी कर दी गई थी। वहीं, एनटीए ने अब 13 मार्च से 20 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed