CUET PG 2024 Registration Date, Exam Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए, सीयूईटी पीजी 2024 के लिए पंजीकरण विंडो जल्द ही बंद होने वाली है, उम्मीदवार यहां से रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि के साथ परीक्षा तिथि भी चेक कर सकेंगे। जो उम्मीदवार पात्र और इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - pgcuet.samarth.ac.in पर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं, हालांकि रजिस्ट्रेशन के लिए यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
कब है सीयूईटी पीजी परीक्षा कब तक कर सकेंगे पंजीकरण
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि ओबीसी-एनसीएल / जनरल-ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। यह भी ध्यान दें, इस वर्ष अतिरिक्त परीक्षा पत्रों के लिए शुल्क पिछले वर्ष के 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रति पेपर कर दिया गया है। उपस्थित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों से अब दो परीक्षाओं के लिए 6,000 रुपये और अतिरिक्त पेपर के लिए 2,000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन का तरीका - CUET PG 2024 Apply Online
आवेदन कैसे करें आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
"Registrer" पर जाएं।
अब Click Here to Proceed बटन पर क्लिक करें।
दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
कब है सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 - CUET PG 2024 Exam Date
सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च, 2024 से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएगी।
कब बंद होगी पंजीकरण विंडो - CUET PG 2024 Registration Date
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए, सीयूईटी पीजी 2024 के लिए पंजीकरण विंडो 31 जनवरी को बंद कर देगी, इसलिए आज से कल में रजिस्ट्रेशन कर लें।
कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप - CUET PG 2024 Exam City Slip
एडवांस सिटी सूचना पर्ची 4 मार्च, 2024 को जारी की जाएगी। इस पर्चा को एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें, यह केवल परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए होती है।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड - CUET PG 2024 Admit Card
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड 7 मार्च, 2024 को जारी किया जाएगा।
