CTET Notification 2023: कब आएगा सीबीएसई सीटीईटी नोटिफिकेशन, जानें कैसे होगा एग्जाम

CTET Notification 2023, CBSE CTET December Notification 2023: सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।

CTET Notification 2023, CBSE CTET December Notification 2023: सीटीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो नोटिफिकेशन (CBSE CTET Notification 2023) जारी होने के बाद तय समय के अंदर आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

CBSE CTET Notification 2023

CBSE CTET Notification 2023

CTET December Exam 2023: ऐसे होगी सीटीईटी परीक्षा

सीटीईटी पेपर 1 प्राइमरी यानी कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं, पेपर 2 अपर प्राइमरी यानी कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए होता है। इस परीक्षा में कुल 150 अंको के 150 सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। सीटीईटी में पास होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

End of Feed