CTET Admit Card 2024 Download Link (सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 सरकारी रिजल्ट): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड इसी सप्ताह (CTET Admit Card 2024 Date) जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
CTET Admit Card 2024
CTET December Admit Card 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी का आयोजन 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीटीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के 150 सवाल होंगे। वहीं, प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to download CTET Admit Card 2024
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET December 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
सीटीईट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयजोन साल में एक बार किया जाता है। सीटीईटी पेपर 1 कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
