एजुकेशन

CSIR UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, nta.ac.in पर 20 जून तक फॉर्म भरने का मौका

CSIR UGC NET June 2026 Applications: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

CSIR UGC NET June 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट

CSIR UGC NET June 2026 Applications: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। CSIR UGC NET परीक्षा देशभर में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बेहद अहम मानी जाती है। NTA की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

इस परीक्षा के जरिए साइंस और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिलता है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता मिलती है। वहीं JRF क्वालिफाई करने वाले छात्रों को रिसर्च के दौरान फेलोशिप भी दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद वेबसाइट पर छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें नजर

छात्रों को आवेदन करते समय अपनी शैक्षणिक जानकारी, फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने की सलाह दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026

सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन कैसे करें

  • आवेदन करने के लए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • अब CSIR UGC NET June 2026 Application लिंक खोलें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन ID बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

CSIR UGC NET परीक्षा में मुख्य रूप से लाइफ साइंस, केमिकल साइंस, फिजिकल साइंस, अर्थ साइंस और मैथेमेटिकल साइंस जैसे विषय शामिल होते हैं। देशभर के लाखों छात्र हर साल इस परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा सिर्फ नौकरी का अवसर नहीं बल्कि रिसर्च और अकादमिक दुनिया में बड़ा कदम मानी जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article