एजुकेशन

CSIR UGC NET December 2024: शुरू हुए सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, csinet.nta.ac.in से करें अप्लाई

CSIR UGC NET December 2024 Notification: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार csinet.nta.ac.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अप्लाई कर सकता है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन पत्र समय सीमा तक जमा कर दिया जाए। जानें ​किस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

Image

CSIR UGC NET December 2024 Registration

CSIR UGC NET December 2024 Notification: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Joint CSIR-UGC NET December 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को शुरू कर दिया है। अब वे सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा के आवेदन करना चाहते थे, आधिकारिक वेबसाइट csinet.nta.ac.in या खबर में दिए लिंक से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन पत्र समय सीमा तक जमा कर दिया जाए। जानें किस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

National Testing Agency (NTA) ने रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन करने के साथ पूरा शिड्यूल भी जारी कर दिया है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी और तीन घंटे तक चलेगी। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे और यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होंगे।

CSIR UGC NET December 2024 Application Form Release Date: 9 दिसंबर 2024

CSIR UGC NET December 2024 Application Form Last Date: 30 दिसंबर

CSIR UGC NET December 2024 Date

जारी अपडेट के अनुसार, इस परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया आज 9 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है और यह 30 दिसंबर, 2024 तक खुली रहेगी।

CSIR UGC NET December 2024 Application Form

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि Application Form समय सीमा तक जमा कर दिया जाए। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 है।

आवेदन में सुधार का मिलेगा मौका

CSIR UGC NET December 2024 Application Form के लिए सुधार विंडो 1 जनवरी से 2 जनवरी, 2024 तक खोली जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को आवश्यक संशोधन करने का अवसर मिलेगा। परीक्षा में पांच विषय शामिल होंगे:

  1. रासायनिक विज्ञान
  2. पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान
  3. जीवन विज्ञान
  4. गणित विज्ञान
  5. भौतिक विज्ञान

उम्मीदवारों को निर्दिष्ट अवधि के दौरान केवल आधिकारिक वेबसाइट csinet.nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी अन्य माध्यम से जमा किए गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article