CSIR UGC NET 2026 Exam City Change Facility: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। लेकिन यदि आपकी पसंद या सुविधा के मुताबिक एग्जाम सिटी का अलॉटमेंट नहीं किया है तो एनटीए ने जॉइंट काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CSIR-UGC NET) दिसंबर 2026 के लिए दूसरा शहर चुनने का मौका दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर लॉग इन करके, उपलब्धता के आधार पर, कोई दूसरा परीक्षा शहर चुन सकते हैं।
CSIR UGC NET 2026 Exam City: यहां देखें सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप
CSIR UGC NET के लिए एग्जाम सिटी कौन बदल सकता है
ध्यान रहे यह सुविधा 1 दिसंबर 2026 को रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यह विकल्प केवल उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें उनके आवेदन फॉर्म में दी गई चार प्राथमिकताओं (पसंदीदा शहरों) के बाहर कोई परीक्षा शहर आवंटित किया गया है। वहीं जिन उम्मीदवारों को उनकी पसंद के शहरों में से कोई एक शहर मिल गया है, उन्हें कोई बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है।
91.90% पहली पसंद का एग्जाम सिटी
नोटिस के अनुसार, कुल 2,14,139 उम्मीदवारों को परीक्षा शहर आवंटित किए गए। इनमें से 1,96,790 उम्मीदवारों (91.90%) को उनकी पहली पसंद का परीक्षा शहर मिला। 2,07,170 उम्मीदवारों (96.75%) को उनकी चार पसंदीदा विकल्पों में से कोई एक शहर मिला।
CSIR UGC NET एग्जाम सिटी कैसे बदलें
- सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन में एग्जाम सिटी सेलेक्शन/बदलाव से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Application Number, Password / Date of Birth दर्ज करें।
- उपलब्ध सूची में से अपना नया एग्जाम सिटी का विकल्प चुनें।
- फिर एग्जाम सिटी का चयन कर सबमिट पर क्लिक करें।
CSIR UGC NET Exam Date 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम डेट
बता दें सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 19 दिसंबर, 22 दिसंबर और 27 दिसंबर 2027 को आयोजित की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 96.75% अभ्यर्थियों को उनके चार विकल्पों में से परीक्षा शहर आवंटित किए गए, जिनमें से 91.90% को उनकी प्रथम वरीयता का शहर आवंटित किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपी टीजीटी भर्ती के लिए कितने अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म?
CSIR UGC NET Exam Timing: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम टाइमिंग
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा सब्जेक्ट वाइज अलग डेट और टाइमिंग पर निर्धारित की गई है। सबसे पहले 19 दिसंबर 2026 को दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लाइफ साइंसेज और बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा होगी। इसके बाद 22 दिसंबर 2026 को पहली शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच केमिकल साइंसेज तथा अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लेनेटरी साइंसेज के पेपर लिए जाएंगे। अंत में, 27 दिसंबर 2026 को दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
हेल्पडेस्ट या ईमेल भेज सकते हैं
यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने/देखने में कोई कठिनाई आती है, तो वह NTA हेल्पडेस्क पर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।
