एजुकेशन

CSIR NET June 2026 Admit Card: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, csirnet.nta.nic.in से करें डाउनलोड

CSIR NET June 2026 Admit Card: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड एनटीए ने जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार csirnet.nta.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CSIR NET June 2026 Admit Card (Photo - AI)

CSIR NET June 2026 Admit Card: सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) जून 2026 की परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट जून 2026 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन csirnet.nta.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

दो दिनों में आयोजित होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा इस बार सीएसआईआर नेट जून परीक्षा का आयोजन कुल 5 विषयों के लिए किया जा रहा है। यह परीक्षा दो दिनों यानी 17 एवं 18 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसका शेड्यूल इस प्रकार है:

17 जुलाई 2026पहली शिफ्ट - सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजेलाइफ साइंसेज (Life Sciences), मैथमैटिकल साइंसेज (Mathematical Sciences)
17 जुलाई 2026दूसरी शिफ्ट - दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजेफिजिकल साइंसेज (Physical Sciences) सब्जेक्ट की परीक्षा संपन्न होगी।
18 जुलाई 2026पहली शिफ्ट - सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजेकेमिकल साइंसेज (Chemical Sciences), अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लेनेटरी साइंसेज

इन 4 आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1 - सबसे पहले सीएसआईआर नेट की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होम पेज पर 'LATEST NEWS' सेक्शन में दिए गए "Admit card for Joint CSIR UGC-NET June 2026 is LIVE!" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - इसके बाद खुले नए पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन (कैप्चा कोड) दर्ज करके सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा, जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ एक वैध सरकारी पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) जरूर साथ ले जाएं। इसके बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

परीक्षा के बाद जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की

लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के लगभग एक सप्ताह के भीतर एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) जारी कर दी जाएगी। इसके जरिए अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान करके परिणाम का एक अनुमान लगा सकेंगे। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह या आपत्ति होगी, तो वे तय समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करके अपना ऑब्जेक्शन (आपत्ति) भी दर्ज करा सकेंगे।

निगेटिव मार्किंग का नियम

सीएसआईआर नेट परीक्षा के अलग-अलग सेक्शन (Part A, B, और C) में निगेटिव मार्किंग का पैटर्न अलग होता है। परीक्षा में तुक्का लगाने से बचें, क्योंकि गलत उत्तर देने पर आपके अंक काटे जाएंगे। हर विषय के मार्किंग स्कीम को एक बार दोबारा देख लें।

रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र

उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम का कड़ाई से पालन करें और 'गेट क्लोजिंग टाइम' को ध्यान से देख लें। परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 से 1.5 घंटे पहले पहुंचें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article