CSIR NET 2023, CSIR UGC NET Notification 2023: सीएसआईआर नेट नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी सीएसआईआर नेट एग्जाम 2023 (CSIR NET Exam 2023) के लिए आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर 10 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू की जा चुकी है।
CSIR NET 2023
CSIR NET Exam Date 2023: जून में होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 और जून 2023 साइकिल के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून, 7 जून और 8 जून 2023 को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 180 मिनट यानी तीन घंटे का समय मिलेगा।
CSIR NET 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। इसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
How to apply online for CSIR UGC NET 2023
- सबसे पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर CSIR NET December 2022 – June 2023 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
CSIR NET 2023: ध्यान रखें ये बात
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्प डेस्क 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा csirnet@nta.ac.in के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
