एजुकेशन

CSBC Bihar Police City Slip 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, 4,236 पदों पर होगी भर्ती

CSBC बिहार कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप 2026 जारी हो चुकी है। 4,236 पदों के लिए एडमिट कार्ड की तारीखें घोषित हो गई हैं। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए इस लेख को देखें।

Image

CSBC Bihar Police City Slip 2026

CSBC Bihar Police Exam City Slip 2026 OUT : सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ़ कॉन्स्टेबल्स (CSBC), बिहार ने प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल (मद्य निषेद सिपाही,), जेल वार्डर (कक्षपाल) और मोबाइल स्क्वॉड कॉन्स्टेबल (चलंत दस्ता सिपाही) पदों के लिए भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी एग्जाम डेट और सेंटर की जानकारी देख सकते हैं।

इतने पदों को भरा जाएगा

उम्मीदवार अब CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवंटित परीक्षा जिला और परीक्षा की तारीख देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 4,236 खाली पदों को भरना है। बता दें कि लिखित परीक्षा 14 जून और 17 जून को आयोजित की जाएगी।

CSBC बिहार परीक्षा सिटी स्लिप कैसे देखें :

How to check CSBC Bihar Police Exam City Slip :

उम्मीदवार इन विवरणों का उपयोग करके लॉग इन करके अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप प्राप्त कर सकते हैं:

  • रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • जन्म तिथि
Also Read : मोबाइल फोन से स्कैन हुईं 18.5 लाख कॉपियां, CBSE मूल्यांकन विवाद पर उठे बड़े सवाल

एक्टिव हुआ सिटी स्लिप लिंक

इस सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा जिले और परीक्षा की तारीख के बारे में पहले से जान सकते हैं। केंद्रीय चयन पर्षद बिहार ने मद्य निषेद सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 पदों की भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक को भी एक्टिव कर दिया है। अब जो भी परीक्षार्थी इसमें भाग लेने वाले हैं, वो अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालकर एग्जाम सिटी को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article