एजुकेशन

वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दिया CBSE 10वीं का पेपर, जानें किस स्कूल के हैं छात्र

Vaibhav Suryavanshi did not appear for CBSE Class 10: भारत के 14 साल के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इस साल CBSE क्लास 10 बोर्ड एग्जाम नहीं दे रहे हैं। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बैटिंग से दुनिया को इम्प्रेस करने वाले इस युवा स्टार ने CBSE Board Exam 2026 में हिस्सा नहीं लिया।

Vaibhav Suryavanshi left cbse 10th exam

वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दिया CBSE 10वीं का पेपर (Image - TNN Edit)

Indian U 19 Cricketer Vaibhav Suryavanshi did not appear for CBSE Class 10: भारत के 14 वर्षीय स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस साल (Vaibhav Suryavanshi Class) CBSE क्लास 10 बोर्ड एग्जाम नहीं दे रहे हैं। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बैटिंग से दुनिया को इम्प्रेस करने वाले इस युवा स्टार ने CBSE Board Exam 2026 में हिस्सा नहीं लिया। Indian U-19 Cricketer वैभव सूर्यवंशी के CBSE Class 10th के एग्जाम में नहीं आने पर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल, एनके सिन्हा ने कहा, "वह आज एब्सेंट है। वह एग्जाम सेंटर पर नहीं आया है। हमने उसे CBSE की पॉलिसी के हिसाब से एब्सेंट मार्क किया है...

उन्होंने आगे कहा "अगर कोई स्टूडेंट एब्सेंट है, तो हमें उसे एब्सेंट मार्क करना होगा... हम उम्मीद कर रहे थे कि वह आकर एग्जाम देगा, लेकिन और भी कई काम हैं। क्रिकेट मैच या प्रैक्टिस हो सकती है... मुझे लगता है कि वह अगला एग्जाम जरूर देगा।"

किस स्कूल में पढ़ते हैं वैभव सूर्यवंशी, Vaibhav Suryavanshi School Name

माना जा रहा है, (Vaibhav Suryavanshi Age) भारत 14 वर्षीय स्टार खिलाड़ी Vaibhav Sooryavanshi ने अपने बिजी क्रिकेट शेड्यूल की वजह से एग्जाम छोड़ने का फैसला किया है, जिसमें ट्रेनिंग कैंप और टूर्नामेंट शामिल हैं। बिहार के ताजपुर में रहने वाले वैभव, मोडेस्टी स्कूल ताजपुर में पढ़ते हैं।

उनका एग्जाम फॉर्म पहले ही भर दिया गया था, उनका एडमिट कार्ड जारी हो गया था और उनका एग्जाम सेंटर भी फिक्स था। बता दें, एग्जाम न देने का बड़ा कारण अपने खेल की वजह से लगातार ट्रैवलिंग और क्रिकेट कमिटमेंट्स है।

सुर्खियों में सूर्यवंशी

यह युवा बैट्समैन अपने रिकॉर्ड तोड़ने वाले परफॉर्मेंस के लिए सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन बनाए, टूर्नामेंट में 30 छक्के मारे और लिस्ट-A सेंचुरी बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article