एजुकेशन

Constitution Day Speech: संविधान दिवस पर आसान व छोटा भाषण, इन दमदार प्वॉइंट्स से करें शुरुआत

Constitution Day Speech in Hindi: देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह वह दिन है जो डॉ. बी आर अंबेडकर के जीवन का जश्न मनाता है, जिन्हें हमारे देश के संविधान का निर्माता माना जाता है। इस मौके पर स्कूल स्टूडेंट्स को संविधान दिवस स्पीच जरूर जाननी चाहिए, ताकि आप दूसरे छात्रों से बढ़कर भाषण प्रतियोगिता में भाग ले सकें।

Image

संविधान दिवस पर भाषण, संविधान दिवस पर स्पीच

Constitution Day Speech in Hindi, Constitution Day Speech in Hindi for Students: हर साल 26 नवंबर को देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। ये बहुत खास दिन है। इस बारे में सिर्फ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों बल्कि स्कूल स्टूडेंट्स व दूसरे लोगों को भी जानना चाहिए, क्योंकि संविधान देश की आत्मा होती है। (भारतीय संविधान दिवस पर भाषण) Constitution Day 2024 एक ऐसा दिन है, जो डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जीवन का जश्न मनाता है, जिन्हें हमारे संविधान का निर्माता माना जाता है।

संविधान दिवस की महत्वता, Constitution Day Importance

संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है। यह भारतीय नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता की गारंटी देता है और भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।

संविधान दिवस का इतिहास, Constitution Day History

26 नवंबर 1949 को देश ने संविधान अपनाया, जो कुछ दिन बाद 26 जनवरी 1950 को भारत में लागू हुआ।

संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है, Why Constitution Day Celebrated

संविधान को अपनाए जाने की याद में हर साल देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। इस बार संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर Samvidhan Divas par bhashan देना चाहते हैं तो यहां से जानें कैसे शुरू करें स्पीच?

Samvidhan Divas Speech, संविधान दिवस पर स्पीच

सबसे पहले, मैं आप सभी का स्वागत करना चाहता हूं। मुझे इस दिन बोलने का अवसर पाकर बहुत खुशी हो रही है। आज मैं भारत के संविधान दिवस के बारे में बात करने जा रहा हूं, जिसे हम हर साल 26 नवंबर को मनाते हैं।

Constitution Day Speech In Hindi, संविधान दिवस पर भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों। आपको सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज हम सब यहां संविधान दिवस के बारे में जरूरी बातें जानेंगे। यह वो दिन है जब देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था। Constitution Day का उद्देश्य देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों, जातियों और भारत की करोड़ों आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है।

संविधान दिवस की वैल्यू, Short Speech on Constitution Day in Hindi

इसी संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं। सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट समेत देश की सभी अदालतें, संसद, राज्यों के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी इसी के तहत काम करते हैं। इसी के तहत हम सभी को अधिकार भी मिलते हैं कि हम सब पूरी स्वतंत्रता व समानता के साथ जीवन जी सके। ये संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। यह भी जानना जरूरी है कि 26 नवंबर का दिन देश में राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

संविधान दिवस पर भाषण हिंदी में, Best Speech on Constitution Day in Hindi

  • डॉ. बी.आर. अंबेडकर को संविधान के जनक के रूप में भी जाना जाता है।
  • वर्ष 2015 में, हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाने के लिए 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस के रूप में चिह्नित किया।
  • संविधान दिवस का उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व का जश्न मनाना है।
  • यह वह दिन है जो डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जीवन का जश्न मनाता है, जिन्हें हमारे संविधान का निर्माता माना जाता है।
  • संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य घोषित करता है। यह भारतीय नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता की गारंटी देता है और भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।
  • भारत का संविधान सरकारी निकायों की राजनीतिक संहिता, संरचना, प्रक्रिया, शक्तियों और कर्तव्यों के लिए रूपरेखा तैयार करता है।
  • भारत का संविधान किसी भी देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है।
  • भारत का संविधान देश के प्रति नागरिकों के मौलिक अधिकारों, मूल सिद्धांतों और कर्तव्यों का प्रावधान करता है।

इन विवरणों को जानने से हमें अपने जीवन में संविधान के महत्व को समझने में मदद मिलती है। संविधान दिवस हमें नागरिकों के रूप में हमारे अधिकारों और जिम्मेदारियों और हमारे देश के मूल्यों की याद दिलाता है।

संविधान देश की हार्दिेक शुभकामनाएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article