एजुकेशन

Cold Moon: 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखेगा चांद, दुर्लभ घटना की साक्षी बनेगी दुनिया!

Cold Moon Meaning: 04 दिसंबर को दुनिया चांद के जिस रूप का दीदार करेगी उसे कोल्ड मून के नाम से जाना जाता है। कोल्ड मून साल की आखिरी पूर्णिमा को दर्शाता है और यह सर्दियों की शुरुआत का भी प्रतीक समझा जाता है। आपने ब्लू मून, सुपर मून, हार्वेस्ट मून और ब्लड मून के बारे में सुना है लेकिन ये कोल्ड मून क्या है? आइये समझते हैं कोल्ड मून का पूरा साइंस।

Cold Moon Meaning: कोल्ड मून क्या होता है (Image: Canva)

Cold Moon Meaning: कोल्ड मून क्या होता है (Image: Canva)

What is Cold Moon: साल 2025 के आखिरी महीने में दुनिया में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। 04 दिसंबर को दुनिया चांद के जिस रूप का दीदार करेगी उसे कोल्ड मून के नाम से जाना जाता है। कोल्ड मून साल की आखिरी पूर्णिमा को दर्शाता है और यह सर्दियों की शुरुआत का भी प्रतीक समझा जाता है। दिसंबर 2025 का सुपरमून वैज्ञानिक, धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटना है। यह वर्ष 2025 की सबसे खास रातों में से एक होगी, जब चंद्रमा सबसे चमकीला, सबसे बड़ा और आकाश में सबसे ऊंचाई पर दिखाई देगा। यह 2025 का अंतिम सुपर मून है। इसके बाद अगला सुपरमून नवंबर 2026 में देखने को मिलेगा। आपने ब्लू मून, सुपर मून, हार्वेस्ट मून और ब्लड मून के बारे में सुना है लेकिन ये कोल्ड मून क्या है? आइये समझते हैं कोल्ड मून का पूरा साइंस। 4 दिसंबर 2025 को सुबह 8:20 बजे आसमान में एक अद्भुत नजारा दिखेगा।

What is Cold Moon: कोल्ड मून क्या है?

कोल्ड मून शब्द अमेरिकी और यूरोपीय घटनाओं से लिया गया है। कोल्ड मून जिसे ‘लॉन्ग नाइट मून’ भी कहा जाता है, जोकि दिसंबर महीने में रात की लंबाई को दर्शाता है। कोल्ड मून एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसमें चांद करीब 99.5 प्रतिशत दिखाई देगा। दिसंबर के महीने में दिखने वाले पूर्ण चंद्रमा को कोल्ड मून के नाम से जाना जाता है। दिसंबर के महीने में अधिकांश समय रात में करीब 15 घंटे अंधेरा रहता है इसलिए इसे ‘लॉन्ग नाइट मून’ भी कहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चांद 4 दिसंबर 2025 को सुबह 8:20 बजे (EST) पर पूरी तरह रोशन होगा, लेकिन असली खूबसूरती इसकी झलक आपको 4 दिसंबर की रात को दिखाई देगी।

Cold Moon: कहां दिखेगा सबसे सुंदर नजारा?

दुनियाभर में लोग चांद के उदय के शुरुआती पलों को ही सबसे शानदार मानते हैं, क्योंकि 'मून इल्यूजन' इसे और आकर्षक बनाता है। कोल्ड मून का सबसे सुंदर दृश्य चांद निकलने के तुरंत बाद देखा जा सकता है, क्योंकि क्षितिज के पास यह कुछ बड़ा और अधिक चमकीला प्रतीत होता है। यह 2025 का 12वां और आखिरी फुल मून है, जो पूरे चंद्र वर्ष के खास चक्र को भी दर्शाता है। यह घटना खगोल प्रेमियों के लिए बेहद रोचक है। यह फुल मून एक Supermoon भी है क्योंकि यह चांद अपने पेरिजी (पृथ्वी के सबसे करीब बिंदु) पर पहुंचने के सिर्फ 12 घंटे बाद फुल होता है। इसकी दूरी लगभग 3,57,218 किलोमीटर रहेगी, जिससे यह 2025 का दूसरा सबसे नज़दीकी पूर्ण चंद्रमा बन जाएगा। पृथ्वी के सबसे करीब होने की वजह से चांद उगते समय होने वाला Moon Illusion इसे और भी विशाल बना देगा।

क्यों खास है कोल्ड मून (Image: Canva)

कोल्ड मून की घटना क्यों है खास

  • जब चंद्रमा पृथ्वी के बेहद करीब आता है, तो वह सामान्य पूर्णिमा की तुलना में लगभग 14% बड़ा नजर आ सकता है।
  • खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, सुपरमून की रात चंद्रमा अपनी सामान्य चमक से लगभग 30% अधिक तेज दिखाई देता है।
  • चांद की सतह के क्रेटर और पैटर्न साफ-साफ देखे और कैमरे में कैद किए जा सकते हैं।
  • इस अवसर पर चंद्रमा की चमक भी बढ़ जाती है।
  • ज्योतिष के अनुसार, सुपरमून भावनाओं और मनःस्थिति पर गहरा प्रभाव डालता है।
  • यह अंतर्ज्ञान, रचनात्मकता और मानसिक ऊर्जा को प्रबल करता है।

2025 का कोल्ड मून क्यों खास (Image: Canva)
2025 का कोल्ड मून क्यों खास (Image: Canva)

2025 का कोल्ड मून क्यों है खास

  • यह 2025 की आखिरी पूर्णिमा है और यह इस साल का तीसरा और अंतिम सुपरमून है।
  • यह पूर्णिमा हिंदू धर्म के अनुसार मार्गशीर्ष (अगहन) मास में पड़ती है।
  • यह मास भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित माना गया है।
  • 4 दिसंबर, 2025 को चंद्रमा आकाश में वर्ष की सबसे अधिक ऊंचाई पर दिखाई देगा।
  • इतनी ऊंचाई पर दिखाई देने वाला चंद्रमा दुबारा साल 2042 से पहले नहीं दिखेगा।

Cold Moon Other Names: कोल्ड मून के कितने नाम

FAQs

कोल्ड मून क्या होता है?

दिसंबर के महीने में दिखने वाले पूर्ण चंद्रमा को कोल्ड मून के नाम से जाना जाता है। कोल्ड मून एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसमें चांद करीब 99.5 प्रतिशत दिखाई देगा।

कोल्ड मून क्यों खास होता है?

कोल्ड मून का नाम कहां से आया?

कोल्ड मून कैसे देख सकते हैं?

2025 काआखिरी फुल मून कब है?

कोल्ड मून को कई नामों से भी जाना जाता है। इसे ड्रिफ्ट क्लियरिंग मून (Drift Clearing Moon), होर फ्रॉस्ट मून (Hoar Frost Moon), स्नो मून (Snow Moon) और विंटर मेकर मून (Winter Maker Moon) भी कहा जाता है। दिसंबर के फुल मून को कोल्ड मून का नाम मोहॉक जनजाति ने दिया है। ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक के अनुसार, मोहॉक लोग इस चांद को लंबी रात का चांद भी कहते थे। इस समय पूरे उत्तरी गोलार्द्ध में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसीलिए फुल मून के दिन पूरे खिले चांद को कोल्ड मून को नाम दिया गया है। अगर आप कोल्ड मून देखना चाहते हैं तो अलग-अलग जगहों पर टाइम अलग हो सकता है, इसलिए अपने शहर के अनुसार Moonrise टाइम चेक करना सबसे सही तरीका रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव Author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article