Mukhyamantri Abhyudaya Yojana: अभ्युदय योजना के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, 15 दिवसीय ओरिएंटेशन कोर्स कराने के निर्देश

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana: ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों को इंपैनेल्ड किया जाए, नए अधिकारियों को भी जोड़ा जाए।

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा 'अंत्योदय से सर्वोदय' की नीति के साथ बिना भेदभाव लोककल्याण की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक योजना का लाभ 100% पात्र लोगों को आवश्यक मिले। सरकार का लक्ष्य 100% संतृप्तिकरण है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित जनहित की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंत लोग जागरूक हों और योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के तहत संचालित ग्रान्ट-इन-एड योजना (सहायता अनुदान) को एमएसएमई, एसआरएलएम और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से जोड़कर लाभार्थियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दें, जिससे वो धनराशि का सही उपयोग कर सकें। इसमें महिला लाभार्थियों के चयन को प्राथमिकता दी जाए।

End of Feed