CM Shri Admission Test 2025 Admit Card: दिल्ली सरकार ने नए CM श्री स्कूलों में दाखिले के लिए होने वाले एंट्रेस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र edudel.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
cm shri school admit card
परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय (DoE) ने बताया कि इन स्कूलों में कक्षा 6, 7 और 8 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली सरकार ने 2025-26 के बजट में इन स्कूलों के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा था। ये स्कूल केंद्र सरकार के PM श्री स्कूलों की तर्ज पर बनाए गए हैं।
CM Shri Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- आधिकारिक वेबसाइट https://edudel.nic.in/CMSHRIApp/Home.aspx पर जाएँ।
- CM SHRI प्रवेश पोर्टल पर अपनी पंजीकरण आईडी/आवेदन संख्या का उपयोग करके लॉगिन करें।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी डालें। आवेदित कक्षा का प्रवेश पत्र जारी होने पर दिखाई देगा।
- "डाउनलोड" बटन पर क्लिक करें, प्रवेश पत्र को सेव करें और उसका प्रिंटआउट लें।
- प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
CM Shri Admission Test Pattern: कैसी होगी सीएम श्री प्रवेश परीक्षा 2025
सीएम श्री प्रवेश परीक्षा 2025 में 100 अंक के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा OMR शीट पर होगी और इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सवाल होंगे। एग्जाम में हिंदी, इंग्लिश, जनरल नॉलेज, मेंटल एलिजिबिलिटी और मैथ्स से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
