एजुकेशन

NEET 2026: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, नीट परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा का तोहफा

21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) के दिन सभी अभ्यर्थियों को दिल्ली परिवहन निगम यानी DTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए छात्रों को केवल अपना वैध एडमिट कार्ड दिखाना होगा।

Image

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

NEET UG Re Exam 2026: एनटीए नीट यूजी री एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) के दिन सभी अभ्यर्थियों को दिल्ली परिवहन निगम यानी DTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए छात्रों को केवल अपना वैध एडमिट कार्ड दिखाना होगा। सरकार के इस फैसले से खासतौर पर उन छात्रों को राहत मिलेगी जो दिल्ली और आसपास के इलाकों से परीक्षा देने पहुंचेंगे। अधिकारियों के अनुसार, सभी DTC बस कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को बिना टिकट यात्रा करने दें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने X पर इस फैसले की जानकारी दी है।

दिल्ली सरकार का कहना है कि परीक्षा के दिन किसी भी छात्र को आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए। NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है और लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचना छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी चिंता का विषय रहता है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा- 21 जून को NEET (UG) 2026 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की मदद के लिए, दिल्ली सरकार एक वैध एडमिट कार्ड दिखाने पर सभी DTC बसों में मुफ़्त यात्रा की सुविधा देगी। जिस दिन का उनके भविष्य के लिए इतना अधिक महत्व है, उस दिन किसी भी छात्र को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। NEET की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएँ। उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प उन्हें सफलता की ओर ले जाए।

21 जून को परीक्षा का आयोजन

बता दें कि परीक्षा के दिन मुफ्त यात्रा जैसी सुविधाएं छात्रों का तनाव कम करने में मदद करती हैं। कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर दिल्ली सरकार के इस फैसले का स्वागत भी किया है। इस बीच, NEET UG 2026 को लेकर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने के बाद 21 जून को री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तैयारी कर रही हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article