एजुकेशन

CLAT Exam 2025 Guidelines: क्लैट एग्जाम सेंटर पर ना करें ये गलतियां, हो जाएंगे बाहर, देखें जरूरी गाइडलाइंस

CLAT Exam 2025 Guidelines and Dress Code: देश के टॉप लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट परीक्षा आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी हो गए हैं। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षार्थियों की एक भी गलती भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

Image

क्लैट एग्जाम गाइडलाइंस

Photo : iStock

CLAT Exam 2025 Guidelines and Dress Code: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की तरफ से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट एग्जाम को लेकर जरूरी गाइडलाइंस जारी किए गए हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षार्थियों की एक भी गलती भारी नुकसान पहुंचा सकती है। देश के टॉप लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल CLAT Exam का आयोजन किया जाता है।

क्लैट एग्जाम 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड 20 नवंबर 2024 को जारी हुआ था। वहीं, परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को देशभर के विभिन्न शहरों में होगा। एग्जाम के लिए गाइडलाइंस नीचे देख सकते हैं।

CLAT Exam Guidelines: देखें एग्जाम गाइडलाइंस

  • क्लैट 2025 परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को दोपहर 1 बजे से एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने की अनुमति है।
  • छात्रों को दोपहर 1:30 बजे तक हॉल/कक्षा में अपनी-अपनी सीटों पर बैठना होगा।
  • एक बार स्टूडेंट हॉल/कक्षा में प्रवेश कर जाए तो उसे शाम 4 बजे से पहले हॉल/कक्षा छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • छात्रों को दोपहर 2:15 बजे के बाद प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • एग्जाम सेंटर के अंदर परीक्षार्थी काला या नीला बॉल पॉइंट पेन, पारदर्शी पानी की बोतल और एनालॉग घड़ी ले जाने की अनुमति है।
  • क्लैट 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे है कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ सरकारी पहचान प्रमाण ले जाना जरूरी है।

CLAT Exam 2025 Guidelines in Hindi यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

इन चीजों को किया गया बैन

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, पेजर, ईयर फोन, इलेक्ट्रॉनिक वॉच सहित दूसरे इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को परीक्षा केंद्र पर लेकर जाने की पूरी तरह मनाही है। कैंडिडेट्स को बैग या कोई अन्य वस्तु परीक्षा केंद्र परिसर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article