एजुकेशन

CLAT 2025 Result OUT: क्लैट रिजल्ट और आंसर की हुई जारी, consortiumofnlus.ac.in से ऐसे करें चेक

CLAT 2025 Result Released: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 रिजल्ट के साथ आंसर की भी जारी कर दी गई है। इन परिणाम को CLAT 2025 Result Website consortiumofnlus.ac.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से भी CLAT 2025 Result Online Check कर सकते हैं।

Image

CLAT 2025 का परिणाम घोषित

CLAT 2025 Result Declared: Consortium of National Law Universities Common Law Admission Test (CLAT) 2025 Result की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे इसे consortiumofnlus.ac.in से देख सकेंगे, हालांकि यहां खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिससे आप आसानी से CLAT 2025 Result Link तक पहुंच सकेंगे।

CLAT 2025 Result Release Date

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने CLAT 2025 के नतीजे आज 8 दिसंबर को जारी किए। CLAT 2025 Exam का आयोजन 1 दिसंबर, 2024 को दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक एक शिफ्ट में किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं।

CLAT 2025 Result Online Check

  • CLAT की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • 'CLAT 2025 Result' पर क्लिक करें।
  • आपको लॉगिन पेज पर भेज दिए जाएंगे, जहां आप क्रेंडिशियल जैसे आवेदन संख्या / एडमिट कार्ड नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • CLAT 2025 Scorecard देखें।

CLAT Result 2025, Answer Key

CNLU ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि फाइनल आंसर की के खिलाफ कोई भी शिकायत आज 8 दिसंबर दोपहर से उठाई जा सकती है। इसमें यह भी लिखा है, "ईमेल, वेबसाइट पर सपोर्ट टिकट या फोन कॉल के जरिए प्राप्त शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।"

CLAT परीक्षा भारत के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 141 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 96.33% उपस्थिति रही। इनमें से 57% महिला उम्मीदवार, 43% पुरुष उम्मीदवार और 9 उम्मीदवार ट्रांसजेंडर थे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article