CISF Admit Card 2023 Released, cisf.gov.in: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह अब सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in से परीक्षा के लिए एडिमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
सीआईएसएफ ने फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 17 जनवरी को जारी किया है। परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2023 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए निर्देश जरूर पढ़ लें।
इस परीक्षा के माध्यम से हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 540 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 26 सितंबर से 25 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा के लिए लगभग 922668 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download CISF HC and ASI Admit Card 2022
- सबसे पहले सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाएं।
- फिर लॉगिन सेक्शन में जाएं और ASI Steno and HC Min 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर पासवर्ड सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी सीआईएसएफ एडमिट कार्ड 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, हेड कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25,500 रुपए से 81,100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 29,200 रुपए से 92,300 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
