CISCE ISC 12th Compartment Result 2023: सीआईएससीई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ISC यानी 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और cisceresults.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट (CISCE ISC Compartment Result 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।
ISC 12th Compartment Result 2023: जारी हुआ 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट
सीआईएससीई की ओर से ISC 12वीं परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से 31 मार्च तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 14 मई को जारी किए गए थे। कक्षा 12वीं में जिन स्टूडेंट्स ने एक यो दो विषय में पासिंग मार्क्स नहीं हासिल किए थे, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया था। सीआईएससीई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे भी आज जारी कर दिए हैं।
How to check CISCE ISC 12th Compartment Result 2023
- आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या cisceresults.in पर जाएं।
- फिर 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद यूनीक आईडी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CISCE ISC Compartment Result 2023: सीआईएससीई पासिंग मार्क्स
सीआईएससीई परीक्षा में इस साल लगभग 2.5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। 10वीं में पास होने के लिए 33 प्रतिशत और 12वीं में पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
