एजुकेशन

CISCE Board Exam 2024: सीआईएससीई 12वीं बोर्ड मनोविज्ञान परीक्षा स्थगित, एग्जाम सेंटर पर खो गया पेपर, जानें कब होगी परीक्षा

CISCE Board 12th Psychology Exam 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की उप सचिव संगीता भाटिया की तरफ से परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी गई है। कक्षा 12वीं मनोविज्ञान की परीक्षा आज यानी 27 मार्च को नहीं होगी। परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है।

Image

CISCE 12वीं की परीक्षा स्थगित

Photo : iStock

CISCE Board ISC 12th Psychology Exam 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से कक्षा 12वीं के लिए मनोविज्ञान की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में बोर्ड की तरफ से नोटिस जारी हुआ है। जारी नोटिस में बोर्ड की तरफ से बताया गया कि एग्जाम सेंटर पर पेपर खो जाने के चलते परीक्षा स्थगित हो गई है।

CISCE Board की तरफ से 12वीं कक्षा को आईएससी कहा जाता है। इस क्लास के लिए साइकोलॉजी की परीक्षा आज यानी 27 मार्च को आयोजित होने वाली थी। बोर्ड ने पेपर खो जाने का हवाला देते हुए इसे स्थगित कर दिया है। बोर्ड की तरफ से परीक्षा की नई तारीख घोषित हो गई है।

CISCE Board ISC 12th Psychology कब होगी परीक्षा?

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की उप सचिव संगीता भाटिया ने बताया कि परीक्षा केंद्र ने 12वीं कक्षा के मनोविज्ञान प्रश्नपत्र के खो जाने की सूचना दी है। उन्होने कहा कि केंद्रों को जल्द से जल्द प्रश्नपत्र संयोजक को सौंपना चाहिए। बोर्ड की ओर से यह परीक्षा 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

स्थगित हुई थी केमिस्ट्री की परीक्षा

CISCE बोर्ड की तरफ से परीक्षा स्थगित करने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 26 फरवरी को बोर्ड की तरफ आईएससी केमिस्ट्री की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला देते हुए इस परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ। आईएससी वर्ष 2024 रसायन विज्ञान पेपर -1 (थ्योरी) परीक्षा 21 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई थी।

CISCE बोर्ड की तरफ से तारीखों में बदलाव करने के चलते अब आईएससी 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं और 4 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया होगी। इसके बाद रिजल्ट तैयारी होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article