CHSE Odisha Result 2023, Odisha Board 12th Result 2023 Date and Time: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा कक्षा 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी करने जा रहा है। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट के अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए अपने नतीजे (Odisha Class 12th Result 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
CHSE Odisha 12th Result 2023: कब हुई 12वीं की परीक्षा
ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 4 अप्रैल तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं उत्तरपुस्तिकाओं के पहले चरण के मूल्यांकन का काम 23 अप्रैल को पूरा हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण की मूल्यांकन प्रकिया 7 मई तक पूरी कर ली जाएगी। जिसके बाद ही12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Odisha Board Class 12th Result 2023: मई में जारी होगा रिजल्ट
ओडिशा बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल लगातार बोर्ड रिजल्ट को ट्रैक कर रहा है। किसी भी तरह का अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download CHSE Odisha 12th Result 2023
- ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड 12वीं के सभी स्ट्रीम का रिजल्ट अलग अलग भी जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी नतीजे देख सकेंगे। ध्यान रहे कि 12वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।
