एजुकेशन

CHSE Odisha 12th Board Exam : 18 फरवरी से होंगी ओडिशा बोर्ड की परीक्षाएं, इस बार सख्त होगी परीक्षा प्रणाली

CHSE Odisha 12th Board Exam: बिहार 12वीं बोर्ड थ्योरी की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 21 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। साल 2026 की 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 4,00,736 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें आर्ट्स के लिए 2,56,042, साइंस के लिए 1,14,238, कॉमर्स के लिए 24,533, वोकेशनल के लिए 5,923 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

Image

CHSE Odisha 12th board exam 2025

CHSE Odisha 12th board exam: ओडिशा में 12वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन CHSE 2026 की थ्योरी परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू कर रहा है और साथ ही 21 मार्च तक चलेंगी। प्रैक्टिकल एग्जाम की बात करें तो ये परीक्षाएं 2 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक आयोजित कराई जाएंगी। साथ ही एडमिट कार्ड 15 दिसंबर से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। बोर्ड एग्जाम की डेट्स सामने आते ही आयोग ने सभी छात्रों को निर्देश भी जारी किए हैं।

बोर्ड ने दी जानकारी CHSE Odisha 12th Board Exam date:

बताते चलें कि बोर्ड के चेयरमैन मृणाल कांति दास ने प्रेस कान्फ्रेंस में पूरे एग्जाम शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साल 2026 की 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 4,00,736 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें आर्ट्स के लिए 2,56,042, साइंस के लिए 1,14,238, कॉमर्स के लिए 24,533, वोकेशनल के लिए 5,923 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। पिछले साल 2025 की बात करें तो तब कुल 3,93,618 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसके मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी देखी गई है।

नकल रोकने के लिए बनाए सख्त नियम Odisha Board Exam Schedule

इस बार परीक्षा 1350 केंद्रों में करवाई जाएगी। ऐसे में सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा 210 एग्जाम हब बनाए जाएँगे, जहां AI असिस्टेड कैमरे लगाए जाएंगे। इस बार परीक्षा के दौरान नकल करने वालों के लिए सख्त नियम कानून बनाए गए हैं। नकल और अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए हर जिले में दो फ्लाइंग स्क्वॉड यूनिट तैनात की जाएंगी। हर यूनिट में 6 सदस्य होंगे और उन्हें दो वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article