Chhattisgarh NEET PG Counselling Revised Schedule 2025 Released: डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME), रायपुर ने छत्तीसगढ़ नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट काउंसलिंग 2025 राउंड 1 का रिवाइज्ड शेड्यूल आज यानी 8 दिसंबर 2025 को जारी कर (Chhattisgarh NEET PG Counselling Revised Schedule 2025) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cgdme.admissions.nic.in पर जाकर अपना रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकेंगे।
Chhattisgarh NEET PG Counselling: च्वाइस फिलिंग की सुविधा
यहां च्वाइस फिलिंग की सुविधा 9 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे से एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी रात 11 बजकर 55 मिनट तक फिलिंग कर सकेंगे। वहीं राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
Chhattisgarh NEET PG Revised Schedule 2025: यहां देखें परीक्षा का शेड्यूल
- सबसे पहले cgdme.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Chhattisgarh NEET PG Counselling Revised Schedule 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन
बता दें छत्तीसगढ़ नीट पीजी काउंसलिंग के माध्यम से सरकारी और निजी दोनों प्रकार के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है। इसमें राज्य के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे राज्य को भविष्य में प्रशिक्षित और योग्य विशेषज्ञ डॉक्टर मिल सकें। इसके जरिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों MD, MS और PG डिप्लोमा में प्रवेश दिया जाता है।
काउंसलिंग के जरिए मिलता है एडमिशन
छत्तीसगढ़ नीट पीजी काउंसलिंग इसलिए भी जरूरी होती है, क्योंकि राज्य में सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार के मेडिकल कॉलेज मौजूद हैं। प्रत्येक कॉलेज में विभिन्न विषयों की जैसे मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, गायनेकोलॉजी आदि सीमित सीटें होती हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार अपनी पसं भरते हैं और उपलब्ध सीटों के अनुसार उन्हें प्रवेश दिया जाता है। ध्यान रहे यह कॉपी अपडेटेड है।
