Chhattisgarh Board Result 2024: इस डेट तक आ सकता छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

CGBSE 10th 12th Result 2024 Date and Time: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। बोर्ड की ओर से छात्रों के कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र Chhattisgarh Board की ऑफिशियल वेबसाइट- cgbse.nic.in पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Date: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है। Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- cgbse.nic.in पर होगी। हालांकि, रिजल्ट की तारीखों को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2024

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 2 मार्च 2024 को शुरू हुई थीं। आखिरी परीक्षा 21 मार्च 2024 को थी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक चली थी। छत्तीसगढ़ बोर्ज 10वीं और 12वीं मिलाकर कुल 9 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी का रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

End of Feed