Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Date: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है। Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- cgbse.nic.in पर होगी। हालांकि, रिजल्ट की तारीखों को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 2 मार्च 2024 को शुरू हुई थीं। आखिरी परीक्षा 21 मार्च 2024 को थी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक चली थी। छत्तीसगढ़ बोर्ज 10वीं और 12वीं मिलाकर कुल 9 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी का रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
CGBSE 10th 12th Result 2024 ऐसे चेक करें
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट - cgbse.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Chhattisgarh Board Annual Result 10th-12th 2024 के लिंक पर जाएं।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
- लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- छात्र अपने रिजल्ट का प्रिंट जरूर ले लें।
कब आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट?
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पिछले साल भी इस साल की तरह ही मार्च महीने में आयोजित की गई थीं। पिछले साल रिजल्ट तैयार करने में 47 दिन का समय लगा था। पिछले साल 10 मई 2023 को रिजल्ट जारी हुआ था। इस साल भी लगभग इतना ही समय लग सकता है। ऐसे में Chhattisgarh Board का रिजल्ट मई के पहले हफ्ते में जारी हो सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड पिछले साल का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड की तरफ से पिछले साल 10 मई 2023 को 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए थे। पिछले साल इंटर में छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था। 12वीं में कुल 83.64 फीसदी छात्राएं पास हुईं थीं जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 75.86 फीसदी रहा था। कुल 3,28,121 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. वहीं एग्जाम में 3,23,625 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जबकि 2,58,500 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी।
