Chhath Puja School Holiday In Delhi, UP, Bihar, Jharkhand: छठ पूजा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पावन पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि को समाप्त (Chhath Puja School Holiday 2024) होता है। इस बार छठ पूजा 6 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू होकर 8 नवंबर 2024 को सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ समाप्त (Chhath Puja School Holiday) होगा। इस बीच दिल्ली, यूपी और बिहार के स्कूल के छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी कब (Chhath Puja School Holiday In UP) होगी। यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड के स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी कब से कब (Chhath Puja School Holiday In Bihar) तक है।
Chhath Puja School Holiday 2024: यहां देखें दिल्ली, यूपी और बिहार के स्कूलों में कब होगी छठ पूजा की छुट्टी
Chhath Puja Holiday Declared in Delhi: दिल्ली के स्कूलों में कब से है छठ पूजा की छुट्टी
हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 7 नवंबर को दिल्ली में छठ पूजा के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। ऐसे में 7 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे।
Chhath Puja School Holiday In UP 2024: यूपी के स्कूलों में कब रहेगी छुट्टी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी के स्कूलों में 7 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर छुट्टी रहेगी। हालांकि अभी शिक्षा विभाग ने इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
Chhath Puja School Holiday In Bihar 2024: बिहार के स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी
यूपी बिहार में छठ पूजा का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में बिहार सरकार ने 6 नवंबर से 9 नवंबर 2024 तक राज्य के सभी स्कूलों में छठ पूजा के अवसर पर छुट्टी की है। ध्यान रहे राज्य सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। यहां तीन दिन सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Chhath Puja School Holiday In Jharkhand 2024: झारखंड के स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी
झारखंड के स्कूलों में छठ पूजा के अवसर पर अभी छुट्टी से संबंधित किसी प्रकार का कोई ऐलान नहीं किया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि यहां भी कम से कम 3 से 4 दिन का अवकाश होगा।
