एजुकेशन

Chhath Puja School Holiday 2024: नोट करें डेट! दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड के स्कूलों में कब है छठ पूजा की छुट्टी

Chhath Puja School Holiday 2024 In Delhi, UP, Bihar, Jharkhand: छठ पूजा के पावन पर्व में अब गिनती के दिन बाकी हैं। इस बीच छात्र लगातार अपने स्कूलों में छुट्टी को लेकर गूगल पर सर्च कर (Chhath Puja School Holiday 2024) रहे हैं। यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड के स्कूलों में छठ पूजा की कब (Chhath Puja School Holiday) से कब तक छुट्टी रहेगी।

Image

Chhath Puja School Holiday 2024: यहां देखें दिल्ली, यूपी और बिहार के स्कूलों में कब होगी छठ पूजा की छुट्टी

Chhath Puja School Holiday In Delhi, UP, Bihar, Jharkhand: छठ पूजा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पावन पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि को समाप्त (Chhath Puja School Holiday 2024) होता है। इस बार छठ पूजा 6 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू होकर 8 नवंबर 2024 को सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ समाप्त (Chhath Puja School Holiday) होगा। इस बीच दिल्ली, यूपी और बिहार के स्कूल के छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी कब (Chhath Puja School Holiday In UP) होगी। यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड के स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी कब से कब (Chhath Puja School Holiday In Bihar) तक है।

Chhath Puja Holiday Declared in Delhi: दिल्ली के स्कूलों में कब से है छठ पूजा की छुट्टी

हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 7 नवंबर को दिल्ली में छठ पूजा के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। ऐसे में 7 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे।

Chhath Puja School Holiday In UP 2024: यूपी के स्कूलों में कब रहेगी छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी के स्कूलों में 7 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर छुट्टी रहेगी। हालांकि अभी शिक्षा विभाग ने इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Chhath Puja School Holiday In Bihar 2024: बिहार के स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी

यूपी बिहार में छठ पूजा का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में बिहार सरकार ने 6 नवंबर से 9 नवंबर 2024 तक राज्य के सभी स्कूलों में छठ पूजा के अवसर पर छुट्टी की है। ध्यान रहे राज्य सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। यहां तीन दिन सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Chhath Puja School Holiday In Jharkhand 2024: झारखंड के स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी

झारखंड के स्कूलों में छठ पूजा के अवसर पर अभी छुट्टी से संबंधित किसी प्रकार का कोई ऐलान नहीं किया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि यहां भी कम से कम 3 से 4 दिन का अवकाश होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें