एजुकेशन

Chennai School Closed: 6 दिसंबर को बंद रहेंगे इस शहर के स्कूल, पढ़ें पूरी खबर

Chennai School Closed Tomorrow: चेन्नई के स्कूलों में कल यानी 6 दिसंबर के लिए छुट्टी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। तमिलनाडु सरकार और अन्य किन शहरों में छुट्टी की घोषणा की है, पढ़ें पूरी खबर

Image

चेन्नई के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

Chennai School Closed Tomorrow Due to Cyclone Michaung : चेन्नई के स्कूलों में कल यानी 6 दिसंबर के लिए छुट्टी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। तमिलनाडु सरकार के आदेश के अनुसार चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। तमिलनाडु सरकार ने यह निर्णय चक्रवात मिचौंग— Cyclone Michaung के कारण लिया गया है।

6 दिसंबर को छुट्टी की घोषणा

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए संबंधित स्कूल प्रशासन से संपर्क करना न भूलें, हालांकि यह खबर आधिकारिक है और वहां चक्रवात मिचौंग— Cyclone Michaung का काफी खतरा बना हुआ है।

चक्रवात मिचौंग— Cyclone Michaung को देखते हुए तमिलनाडु के कुछ जिलों में स्कूल की छुट्टी की घोषणा की गई है, अभी तक 6 दिसंबर तक की छुट्टी की खबर है, संभावना है इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

तमिलनाडु का मौसम

चक्रवात मिचौंग— Cyclone Michaung के कारण हुई बारिश, भूस्खलन और अन्य मौसमी आपदाओं ने आधिकारिक तौर पर सात लोगों की जान ले ली है। चेन्नई शहर और आसपास के जिले सोमवार को लगातार बारिश से प्रभावित हुए क्योंकि भीषण चक्रवाती तूफान मिचौंग तमिलनाडु के उत्तरी तटीय इलाकों पर मंडरा रहा है। तमिलनाडु के साथ-साथ, आंध्र प्रदेश भी हाई अलर्ट पर है। तमिलनाडु सरकार ने ₹5,000 करोड़ की अंतरिम केंद्रीय सहायता मांगी है।

शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि चेन्नई में एक सप्ताह से भारी बारिश जारी है, निवासी सड़कों पर भारी जलजमाव से जूझ रहे हैं, कई आवासीय इलाकों में पानी भर गया है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article