ICAI CA 2025 Postponed: नेपाल में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर पूरे विश्व की निगाहें टिकी हुई हैं। देश के भविष्य के साथ-साथ छात्रों को लेकर भी लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच ICAI (Institute of Chartered Accountants of India) ने काठमांडू में होने वाली सीए (CA) फाइनल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। ये फैसला फिलहाल सिर्फ काठमांडू के लिये लिया गया है। देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नेपाल सरकार ने ये फैसला लिया है। बाकि जगहों पर एग्जाम तय समय पर ही होंगे।
ICAI CA Examinations 2025 (Istock)
ICAI ने इस बात पर जोर दिया है कि परीक्षा सिर्फ काठमांडू सेंटर के लिये ही है। बाकि सभी शहरों और केंद्रों में परीक्षाएं अपने तय निर्धारित समय पर ही की जाएंगी। एग्जाम डेट्स से लेकर सारी जानकारियां जल्द ही आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी की जाएंगी।
नेपाल में क्यों शुरू हुआ हंगामा?
बताते चलें कि नेपाल सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बैन कर दिये थे, जिसके बाद देश में हंगामा शुरू हो गया। Gen Z ने बड़े स्तर पर प्रोटेस्ट करना शुरू कर दिया। इन प्रदर्शनों में 19 लोग मारे गए और 300 से भी ज्यादा लोग घायल हुए। ऐसे में ICAI ने छात्रों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सीए के एग्जाम्स स्थगित रखने का फैसला लिया है।
आईसीएआई ने जारी किया था नोटिस
इससे पहले भी आईसीएआई ने नोटिस जारी करते हुए बताया था कि काठमांडू केंद्र पर 9 और 10 सितंबर को होने वाली सीए परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कहा गया था कि 8 सितंबर 2025 को जारी महत्वपूर्ण घोषणा संख्या 13-CA के क्रम में ये सूचित किया जाता है कि नेपाल में चल रहे व्यापक प्रदर्शनों के चलते 11, 12, 13, 14 और 15 सितंबर 2025 को होने जा रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं केवल काठमांडू में ही स्थगित की जा रही हैं।
