एजुकेशन

CGPSC PCS Answer Key 2024: जारी हुई छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स आंसर-की, आज से दर्ज कराएं आपत्ति

CGPSC PCS Answer Key 2024, CGPSC PCS Prelims Answer Key 2024: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी 27 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

Image

CGPSC PCS Answer Key 2024

CGPSC PCS Answer Key 2024, CGPSC PCS Prelims Answer Key 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा (CGPSC PCS Exam 2024) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

CGPSC PCS Prelims Answer Key 2024: कब हुई प्रीलिम्स परीक्षा

आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को किया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा की प्रोविजन आंसर-की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को यदि किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह आज यानी 19 फरवरी से 27 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

CGPSC PCS Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रीलिम्स रिजल्ट मार्च में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download CGPSC PCS Answer Key 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीसीएस प्रीलिम्स आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी प्रीलिम्स आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

CGPSC PCS Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स एग्जाम में शामिल हो सकेंगे, जिसका आयोजन 13 जून से 16 जून तक किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागो में कुल 242 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article